
साँचा तेरा नाम माँ,साँचा तेरा नाम
तेरी शरण में आके मैया बनते बिगड़े काम,
साँचा तेरा नाम......
माँ अम्बे रानी तू है कल्याणी सबको अपनाया तूने सबकी मानी,
हर भक्त तुझे है प्यारा तू देती सबको सहारा,
तेरी बंदगी में ये ज़िन्दगी बीते सुबह शाम,
ममता की मूरत तू प्यारी प्यारी,
तू ही भक्तो की माँ पालनहारी,
पवन दरबार ये तेरा सारी दुनिया का बसेरा,
जिसका कोई नही ठिकाना आये तेरे धाम,
मैं एक दुखाराया बिपदा का मारा,
मझदार में नैया मेरा खोया किनारा,
मेरी बिपदा दूर भगा दे मेरी नैया पार लगा दे,
करे तरुण तुझसे पुकार माँ आके बहिया थाम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

