
साँसों का क्या भरोसा रुक जाए कब कहाँ पर
Saanson Ka Kya Bharosa Ruk Jaae Kab Kahaan Par lyrics
साँसों का क्या भरोसा रुक जाए कब कहाँ पर
ईश्वर का नाम लेले हर वक़्त हर जहह पर
साँसों का क्या भरोसा ............
सच बोल तू हमेशा कर झूठ से तू तौबा
सच बोलने वालों की इज़्ज़त है हर जगह पर
कर कर्म इतने अच्छे जीवन तेरा सफल हो
इज़्ज़त से नाम तेरा आये सभी ज़ुबान पर
रख भाव तू दया का सब जीव जंतुओं पर
उनकी दुआ मिलेगी तुझको ही ज़िन्दगी भर
ना तू हंस कभी किसी पर ना तू दिल दुख किसी का
ना जाने कल तुम्हारा क्या हाल हो यहाँ पर
हंसों के जैसा जीवन जो तू चाहता है ए दिल
चुन ले गुणों के मोती बिखरे जहाँ जहाँ पर
दुःख में सभी हैं रटते ईश्वर का नाम लेकर
सुख में जो नाम ले ले दुःख फिर मिलेगा क्यों कर
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



