
सांई मैं तेरी पतंग,
बाबा मैं तेरी पतंग,
हवा में उड़ती जाउंगी,
बाबा डोर थामे रहना,
नहीं मैं कटती जाउंगी,
बड़ी मुश्किल से मिला बाबा,
दरबार तुम्हारा है,
मुझे पग पग साई नाथ,
तेरा मिला सहारा है,
मैं तेरे ही भरोसे,
गगन में उड़ती जाउंगी,
साई चरण कमल से अपने,
मुझे दूर हटाओ ना,
बाबा दूर हटाओ ना,
प्रभु मोह और माया से,
मेरा पेंच लड़ाओ ना,
बाबा पेंच लड़ाओ ना,
जो कट गई तो साई,
फिर मैं लूटी जाउंगी,
मैंने तेरे दर पे आके,
एक अलख जगाई है,
बाबा अलख जगाई है,
हो नजरें करम मुझ पर भी,
मेरे साई सरकार की,
लहरा लहरा चरणों में,
साईं वारि वारि जाउंगी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

