
सांवरिया तेरी चाहत ने मुझे पागल बना दिया
मेरे श्याम…
तेरा दर ढूंढते-ढूंढते,
जिंदगी की शाम हो गई ।
तेरा दर देखा जब से,
सांवरे जिंदगी तेरे नाम हो गई ।।
पागल बना दिया हमें,
बैरागी बना दिया ।
सांवरिया तेरी चाहत ने,
मुझे पागल बना दिया ।।
तुझ में है कोई बात सांवरे,
दिल ही लूट लिया ।
कोई पिछले जन्म का लेखा है,
किस्मत से श्याम मिला ।।
मेरी रोती आंखों को सांवरिया,
हंसना सिखा दिया ।
ना चाहूं मैं सोना चांदी,
ना चाहत कोई ।
जब जब आंखें खोलूं सामने,
सूरत हो तेरी ।।
किसी लायक नहीं थी सांवरिया,
मुझे लायक बना दिया ।
श्याम के जैसा इस दुनिया में,
कोई दातार नहीं ।
ऐसा दयालु है किशोरी,
करता इनकार नहीं ।।
राही का जीवन अब,
सांवरिया तेरा हो गया ।
पागल बना दिया,
हमें बैरागी बना दिया ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



