
सांवरे तेरी शरण जब आ गया
सांवरे तेरी शरण जब आ गया,तब से खुशहाली का आलम छा गया ।। टेर ।।
तर्ज – दिल के अरमां आँसुओं में ।
रहते थे झंझट लगे इस जीव के,सोच ना पाता मैं अब कुछ क्या करे,होले-होले रास्ता मिलता गया ।। तब से खुशहाली ...
।। १ ।।
तेरी किरपा का असर ऐसा हुवा,छंट गया संकट का सारा ही धुंवा,तेरी ज्योति का उजाला छा गया ।। तब से खुशहाली ...
।। २ ।।
नाथ मुझको अब कभी ना छोड़ना,जानके नादान मुख मत मोड़ना,भूल की थी उसका फल मैं पा गया ।। तब से खुशहाली ...
।। ३ ।।
अब मेरे अपराध सारे माफ कर,दास चरणों का समझ सब पाप हर,कहदो अब ‘सांवर’ तूं मेरा हो गया ।। तब से खुशहाली ...
।। ४ ।।
लिरिक्स – सांवर जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
