
सांवरे पटवा दे मेरा काम
साँवरे पटवा दे पटवा दे अब तो मेरा काम,
दिखाए नख़रे क्यों इतने सुबह श्याम ।
कहो अगर तो ऊपर से भी सोर्स लगा देंगे,
बरसाने वाली से एक फोन करा देंगे ।।
ऐसे वैसे ना हम दीवाने हैं,
थोड़े थोड़े हम भी सयाने हैं ।
है पहुँच अपनी तो ऊपर तक,
ये जान के भी क्यों ना मानें हैं ।।
मान ले वरना मान ले वरना,
हम ये साबित करके दिखा देंगे ।
बरसाने वाली से मिस कॉल करा देंगे,
माना की दुनियाँ ये तुम्हारी है,
तू ही हम सबका पालन हारी है ।
फिर भी तू रहता जिसके बस में वो,
और कोई ना राधे प्यारी है ।।
राधे को हम राधे को हम,
अपने दिल का हाल सुना देंगे ।
बरसने वाली से हम एसएमएस करा देंगे,
चाहे सेवक से चाहे मालिक से,
काम जब होता हे गुज़ारिस से ।
सोनू कहता यह रीत दुनियाँ की,
जल्दी हो जाता वो सिफ़ारिस से ।।
तुजसे काम कराने की ये रीत चला देंगे,
बरसाने वाली से हम ईमेल करा देंगे ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




