
सांवरे सरकार को प्रणाम ये हमारा है
सांवरे सरकार को,
प्रणाम ये हमारा है,
बस तुम्हरा ही सहारा है,
सांवरे सरकार।।
तर्ज – एक तेरा साथ।
लखदातारी तुम,
हर दुख हर लेते हो,
खुशी का है खजाना,
जो भी आता है,
तेरा दर्शन पाता है,
हो जाता है दीवाना,
आपके दर पर,
आया गर्दिशों का मारा है,
कर दो करम मुझ पर,
आया हूं मैं दर पर,
ओ मेरे खाटू वाले,
तुमसे आशा है,
तुम हो मेरे रहबर,
आपके आगे हमने,
दामन को पसारा है,
आ जाओ बाबा,
अब लाज मेरी रख लो,
बड़ा एहसान होगा,
बेसहारा हूं अब आसरा दे दो,
मैंने मुश्किल में,
बस आपको पुकारा है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

