
सांवरे सलोने मुझे तेरा ही सहारा
सांवरे सलोने मुझे,
तेरा ही सहारा,
तेरे नाम से ही बाबा,
मेरी पहचान हो गई।।
तर्ज – सांवली सलोनी तेरी झील।
जबसे तुमसे प्रेम हुआ है,
तुझमें मगन रहती हूँ,
दुनिया वाले कुछ भी समझे,
तुमसे ये कहती हूँ,
काँधे पे तेरे केश काले काले,
वीर कहलाये तीन तीर वाले,
भूलूंगी नहीं ये एहसान तुम्हारा,
मेरी हर एक साँसें,
अब तेरे नाम हो गई,
जब भी कोई संकट आया,
तेरा नाम लिया है,
तूने भी पलभर में बाबा,
मुझको थाम लिया है,
जो मैंने चाहा तुमने दिया है,
एहसान मुझपे तुमने किया है,
तूने थामी मेरी कलाई,
सारी मुश्किलें तबसे,
मेरी आसान हो गई,
श्याम सांवरे हारे वाले,
सूरत तेरी सुहानी,
मोरछड़ी और सुवड निशानी,
संग घोड़ा आसमानी,
दर पे खड़ी है तेरी दीवानी,
सुनले सांवरे अर्ज़ी हमारी,
हो गई ‘सोमा’ तेरी दीवानी,
खुशियों से ‘माधव’ की,
अब सुबह शाम हो गई,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

