
सांवरो खाटू वारो जिनकी कमाल अखियां
सांवरो खाटू वारो,
जिनकी कमाल अखियां,
देखे खाटू नगरिया,
निहाल अखियां,
तीन बाण धारी बाबा,
महिमा महान है,
चढ़े लीले घोड़े बाबा,
शोभाए मान है,
बना हारे का सहारा,
बेमिसाल अखियां,
मांगा कन्हैया जी ने,
शीश का दान है,
रख दिया चरणों में,
किया ना गुमान है,
बही आंसुओं की धार,
मां बेहाल अखियां,
दिया फिर कन्हैया जी ने,
उनको वरदान है,
शीश के दान जैसा,
दूजा ना कोई दान है,
देखें महाभारत पूरी,
श्याम अखियां,
मुकुट मणि मूकटा,
कुंडल में रतन है,
कारे कारे कजरारे जुल्मी,
नयन है चरणा पड़े हैं,
‘रतन’ जी हुई निहाल अखियां,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

