
सारी डाल दई मोपे रंग की गगर
मैं तो धोखे से देखन लागी उधर
सारी डाल गई मोपे रंग की गगर
अबीर गुलाल मलो मुख रोली २
मलो मुख ऊपर मलो मुख ऊपर
अब सुझत नाही आली मोको डगर
मैं तो धोखे से देखन लगी उधर
भरि भरि रंग नयन पिचकारी 2
नयन पिचकारी नयन पिचकारी
कभी मरे उधर कभी मरे इधर
हंस मुस्काय अधर अधर बोले 2
अधर अधर बोले अधर अधर बोले
अब रार करो ना मोसे ढीठ लंगर
सारी डाल दई रंग की गगर
बिना होली खेले मैं जाने नहीं दूंगी
मैं जाने नहीं दूंगी मैं जाने नहीं दूंगी
अब हो गई होली गोरी जाओ अपने घर
सारी डार दई मोपे पर रंग की गगर
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
