
सारी दवा से अच्छी मेरे साँई जी की भक्ती भजन
सारी दवा से अच्छी,
मेरे साँई जी की भक्ती,
झूठी नही ये बाते,
है सोलह आने सच्ची।।
तर्ज – रहा गर्दिशो में हरदम।
न हौ यकीँ किसी को,
आकर के देखे दर पे,
रहता सदा भगत के,
बाबा का हाथ सर पे,
लगती भले अजब सी,
पर बात है ये सच्ची,
जिसने भी साँई दर से,
पाई है ये दवाई,
हुआ मस्त मन उसी का,
जिसने समय से खाई,
बिरला ही कोई है जो,
पाता है ऐसी मस्ती,
तुम भी मिटालो प्राणी,
अपनी सभी बीमारी,
पीकर के मस्त हो जा,
उतरे न ये खुमारी,
परहेज जो तू करले,
तबियत हो जाए अच्छी,
– भजन लेखक एवं प्रेषक –
श्री शिवनारायण वर्मा,
मोबा.न.8818932923
वीडियो उपलब्ध नहीं।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





