
सारी दुनिया के श्याम तुमसे काम चलते है
सारी दुनिया के श्याम,
तुमसे काम चलते है,
तेरे रुतबे को प्रभु हम,
प्रणाम करते है,
तर्ज – तेरी उम्मीद तेरा इंतजार।
तेरी महिमा को मैंने जान लिया,
तेरी शक्ति को मैंने मान लिया,
तू अगर रूठे तो क़यामत है,
तेरे चरणों का मैंने ध्यान किया,
तेरे चरणों का मैंने ध्यान दिया,
तेरी किरपा को सभी देवता तरसते है,
मेरे जीवन की साधना तू है,
प्यासे मन की तो कामना तू है,
मैंने तुझको ही अपना समझा है,
मेरे जज्बात भावना तू है,
हर घड़ी हम तो प्रभु तेरा नाम जपते है,
मेरे ख्वाबों को जिन्दगी दे दो,
मेरी रातों को रौशनी दे दो,
‘नंदू’ भगवन यही गुजारिश है,
हाथ सर पर दया का तुम रख दो,
यही अरदास प्रभु बार बार करते है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

