
सारे मिल कर इक हो गए बन गए बाबा श्याम
तू शिव शंकर तू नारायण तू ही राजा राम,
सारे मिल कर इक हो गए बन गए बाबा श्याम,
बात ये मैं नहीं कहता भगत आलू सिंह जी कहते,
यहां में देव है जितने अब वो खाटू में रहते है,
तू कहना इनका मान यहाँ बैठे है हनुमान
नहीं कैलाश पर भोले सिरसागर में नहीं हरी,
नहीं अयोध्या में श्री राम नहीं वृन्दावन में है श्याम,
तू भटक नहीं नादान और इनको ले पहचान,
यही माँ दुर्गा बैठी है यही माँ सीता रहती है,
यही माँ लक्ष्मी जी का वास कृष्ण राधा करते यह रास,
मत हो तू हैरान इस बात पे दे तू ध्यान
पका विश्वाश करले तू साथ तेरा निभाये गा,
रखे बैकुंठ में तुझको भव से ये पार लगाएगा,
मत बन तू अनजान और इनको ले पहचान,
ना ही ये यग से मिलता है ना ही ये तप से मिलता है,
ना ही ये दान से मिलता है ना ही अभिमान से मिलता है,
योगी भजन सुना ले तू तेरा कर देगा कल्याण,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
