
सिया राम के नाम का,
हम सुमिरन करते हैं।
दोहा – प्रभु दर्शन करवाएं अपनो,
सीना चीर डाली,
मेरे राम भक्त हनुमान की,
बातई अजब निराली।
अंजनी पवन कुमार का,
वंदन करते हैं।।
जय सियाराम जय जय सियाराम,
मंगल को प्रभु तुम हो जनमे,
मंगलवार का दिन है प्यारा,
नित्य चरणों में शीश झुकाएं,
जीवन कर दो सफल हमारा,
अंतर्मन में हे बजरंगी हो हो हो,
अंतर्मन में हे बजरंगी क्रंदन करते हैं,
भक्तों के हितकारी तुम हो,
परम भक्त श्री राम के,
श्रद्धा भाव से जो भी ध्यावे,
पूरण होवे काम रे,
तेरी छवि को आंखों में हम,
अंजन करते हैं,
जैसे प्रभु को किया आपने,
निशचरों से निसंका हो,
‘साहिल’ कहे बजता रहे,
आपके नाम का डंका हो,
‘सोनी’ ये भक्तों के दुखों का,
भंजन करते हैं,
गायक – कमलेश सोनी,
लेखक – कृष्णा नंदा(साहिल),
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
