
सीताराम बोल राधेश्याम बोल
सीताराम सीताराम, सीताराम बोल,
राधे श्याम राधे श्याम, राधे श्याम बोल
^यह दुनियाँ है, गोरख धंदा,
भेद समझता, कोई-कोई बन्दा
ब्रह्म स्वरुप, तराज़ू तोल,
सीताराम सीताराम,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
^क्यों विषियों में, मन को लगाया,
पालनहार को, दिल से भुलाया
जीवन को मिटटी, में न रोल,
^भज ले रे मन, कृष्ण मुरारी,
नटवर नागर, कुञ्ज बिहारी
नहीं लगता कछु, तेरा मोल,
^राम भजन बिन, मुक्ति न होवे,
हीरा जनम तूँ, व्यर्थ ही खोवे
राम रस अमृत, पी ले घोल,
^लाख़ चौरासी, में भरमाया,
मुश्किल से यह, नर तन पाया
मूर्ख अँधे, नैना खोल,
^जो चाहे, भव सागर तरना,
मिट जावे, यह जीना मरना
पाप की गठड़ी, सिर से ख़ोल,
^राधे-कृष्णा, श्याम-बिहारी,
गोपी-जन-वल्लभ, गिरवर-धारी
मोहन नटवर, नागर बोल,
^नाम प्रभु का, है सुखकारी,
पाप कटेंगे, शरण में भारी
पाप की गठड़ी, दे तूँ ख़ोल,
^प्राणी है तूँ, भोला-भाला,
माया का है, ख़ेल निराला
खुल जाएगी, तेरी पोल,
^हरी बिन बीतत, उम्र है सारी,
फिर आएगी, काल की बारी
प्रभु-पद तूँ, भज ले अनमोल,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

