सुख थोड़े दु:ख घने जगत में
सुख थोड़े दु:ख घने जगत में,
भोग्या कष्ट सरे राणी,
किस किस के दुःख दूर करे या,
दुनिया दु:खी फिरे राणी।।
sukh thode dukh ghane jagat mein
कीड़ी कण बिन,
हाथी मण बिन,
नागिण फण बिन दुखिया से,
चकवी मिलन बिन,
बाँझन जणन बिन,
सती सजन बिन दुखिया है,
केहरि वन विन,
सूरा रण विन,
भूखा अन बिन दुखिया से,
विषय भोग बिन,
इन्नी मन विन,
कंगला धन बिन दुखिया से,
पक्षी गगन विन दुखिया से जी,
पिंजरे आन घिरे राणी,
किस किस के दुःख दूर करे या,
दुनियाँ दु:खी फिरे राणी।।
मात कुलखणी मूरख बेटा,
फूहङ नारी दु:खी करे,
बाप के मौसी बुरा पड़ोसी,
ओछी यारी दुःखी करे,
चुगली चाला जुआ जामनी,
चोरी जारी दुःखी करे,
पट पर खेती फसल पछेती,
टेडी क्यारी दुखी करे,
गुप्त बीमारी दुखी करे,
जब चिन्ता चित धर राणी,
किस किस के दुःख दूर करे या,
दुनियाँ दु:खी फिरे राणी।।
खेत उगाला माह में पाला,
खुण्डा फाला दुःखी करे,
भीत में आला पचीत में खाला,
घर में साला दुखी करे,
थोथा सा काढ़,
दिवाला ताला दुखी करे,
नाला दे विगया दाल में काला,
पाँव में छाला,
आंख में जाला दुखी करे,
खर्च कुडाला दुखी करे,
यो कर्जा दुखी कर राणी,
किस किस के दुःख दूर करे या,
दुनियाँ दु:खी फिरे राणी।।
बालू की भीत नीच की बस्ती,
गाल मचोड़ा दुखी करे,
कड़वी भेंस बोलणी उटणी,
वेल लतोड़ा दुखी करे,
मंजिल दूर की बोझ घणा हो,
जातर थोड़ा दुखी करे,
खोरी झोटा साँड़ मारणा,
अड़ियल घोड़ा दुखी करे,
रण पर फोड़ा दुखी करे,
यो फूटे और भरे राणी,
किस किस के दुःख दूर करे या,
दुनियाँ दु:खी फिरे राणी।।
गरीब सताना रोब जमाना,
क्रोध जगाणा दुखी करे,
मेला सा बाना लागे लाणा,
गाँव में थाणा दुखी करे,
गलती मे आणा मैं मैं उलाणा,
बेर पुराणा दुखी करे,
ज्यादा खाणा पैदल जाणा,
दूर सीमाणा दुखी करे,
सुर विन गाणा दुखी करे,
यो न्यू जगदीश डरे राणी,
किस किस के दुःख दूर करे या,
दुनियाँ दु:खी फिरे राणी।।
सुख थोड़े दु:ख घने जगत में,
भोग्या कष्ट सरे राणी,
किस किस के दुःख दूर करे या,
दुनिया दु:खी फिरे राणी।।
गायक – सांवरमल सैनी।
प्रेषक – सुभाष सारस्वा काकड़ा।
9024909170
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
