
सुन पुकार दातिये दे दुलार दातिये,
तेरे लाडले जाएंगे लेके प्यार दातिये,
हम अच्छे है या बुरे पर बच्चे तो है तेरे-2
जरा ममता लुटा दे मायें नजर क्यो फेरे-2
इक बार दातिये निगाह मार दातिये,
हमसे जाने अनजाने मैया हुई जो खताएं-2
सदा बच्चों की खताएं माफ करती है मायें-2
हर बार दातिये सौ सौ बार दातिये,
डेरा दर पे लगा के बैठे ढीठ हम पक्के-2
बिन दर्श नही जाएंगे तू मार चाहे धक्के-2
कर इंकार दातिये दे फटकार दातिये,
माँ तेरे ही बुलाए हम दर तेरे आते है-2
तेरे चरणों मे मैया जी हाजरी लगाते है-2
आये द्वार दातिये हमे तार दातिये,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


