
सुन ले माँ सदा दुखियो की लेले खबर,
करदे माँ किरपा और भटके ना दर बदर,
याहा हमे तू बतादे माता ये समजा दे,
जाए कहा अम्बे माँ तेरा दर छोड़ कर
तेरे धाम में जो भी आया तूने अपनी शरण लिया है,
संकट से मुक्ति दे कर माँ बेडा सबका पार किया है,
छीन कर आंसू ख़ुशी प्रधान तूने किये,
अन्धयारो में भी रोशनी दान तूने दी,
फिर हमसे तू खफा है बचो से क्या गिला है,
ऐसे क्यों बैठी है हमसे मुँह मोड़ कर,
अपनी शरण लेके माता रानी आँचल का तूने साया दिया है,
पाप मुकत करके भक्तो को तूने भव से पार किया है ,
काट के बंधन दिया है मोक्ष तूने माँ,
हर इक संकट से किया है पार तूने माँ,
हमे भी दे सहारा के मिल जाए किनारे,
दूर जा नहीं सकती बचो से नाता तोड़ कर,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
