
सुन सांवरे तेरे ही भरोसे मेरी नाव रे
Sun Saanvare Tere Hi Bharose Meri Naav Re lyrics
सुन सांवरे तेरे ही भरोसे मेरी नाव रे,
थक से गए है अब तो श्याम मेरे पाँव रे,
भटक गया हूँ श्याम सुझे ना किनारा,
तुझको पुकारे एक किस्मत का मारा,
मुझपे करो हे दानी करुणा की छाँव रे,
कैसे सम्भालूँ नैया हिचकोले खाए,
कांपे है हाथ मेरे पैर लड़खड़ाये,
नदियां का देख कितना तेज है बहाव रे,
दिन के दयाल आजा मुझको संभाल रे,
बीच भंवर से मेरी कश्ती निकाल रे,
‘हर्ष’ नहीं तो ताने देगा सारा गाँव रे,
गायक / प्रेषक – अजय शर्मा जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
