
सुनले सांवरिया सरकार
मुश्किल में है ये ज़िंदगानी
मेरी आँखों से बहता पानी
हमको तेरी दरकार सुनले सांवरिया सरकार
करदो हम पे भी कुछ मेहरबानी
हो रहा है ये क्या कुछ ना आता समझ क्या करूँ
सहा जाता नहीं कहा जाता नहीं क्या करूँ
हम तो हुए लाचार पाया जाए नहीं पार
बड़ी दुःख भरी अपनी कहानी
हमको तेरी दरकार आजा सांवरिया सरकार
लड़ते लड़ते प्रभु अपने ही आप से थक गए
आँख के अश्क भी बहते बहते मेरे थम गए
कोई सूझे ना डगर ना है कोई हमसफ़र
मेरी पीर है तुमको मिटानी
सबकी सुनते हो तुम अब मेरी भी सुनो सांवरे
चाहे जैसा भी हूँ मैं तुम्हारा ही हूँ सांवरे
तेरे मोहित की पुकार आ जाओ ना एक बार
मेरी प्रीत है तुमसे पुरानी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

