Skip to content

सुनो सुनो एक कहानी सुनो

Suno Suno Suno Suno lyrics

20
॥ श्री ॥

सुनो सुनो, सुनो सुनो,

सुनो सुनो एक कहानी सुनो,

ना राजा की, ना रानी की,

ना आग हवा, ना पानी की,

ना कृष्णा की, ना राधा रानी की....

दूध छलकता है आँचल से हो,

दूध छलकता है आँचल से,

आँख से बरसे पानी,

माँ की ममता की है ये कहानी,

एक भक्त जो दिन हिन था कटरे में रहता था,

माँ के गुण गाता था माँ के चरण सदा कहता था,

एक बार भैरव ने उससे कहा की कल आएंगे,

कई साधुओ सहित तुम्हारे घर खाना खाएंगे,

माँ के भक्त ने सोचा कैसे उनका आदर होगा,

बिन भोजन के साधुजनों का बड़ा निरादर होगा,

माता से विनती की उसने अन्न कहाँ से लाऊँ,

मैं तो खुद भूखा हूँ भोजन कैसे उन्हें खिलाऊँ,

माँ ने कहा तू चिंता मत कर कल तु उन्हें बुलाना,

उनके साथ ये सारा गाँव खाएगा तेरा खाना,

नमन किया उसने माता को आ गया घर बेचारा,

दूजे दिन देखा क्या उसने भरा है सब भंडारा,

उस भैरव ने जिसने ये सारा षडयंत्रा रचाया,

कई साधुओ सहित जीमने घर उसके वो आया,

अति शुद्ध भोजन को देख के बोला माँस खिलाओ,

जाओ हमारे लिए कहीं से मदिरा ले कर आओ,

आग बबूला हो गया जब उसने देखा भंडारा,

क्रोध से भरके जोर से उसने माता को ललकारा,

माँ आई तो उसने कस के माँ के हाथ को पकड़ा,

हाथ छुड़ा कर भागी माता देख रहा था कटरा,

अपनी रक्षा की खातिर एक चमत्कार दिखलाया,

वो अस्थान छुपी जहा माता गर्भजून कहलाया,

नो मास का छुपकर माँ ने वही समय गुजारा,

समय हुआ पूरा तब माँ ने भैरव को संहारा,

धड़ से सर को जुदा किया थी ज्वाला माँ के अंदर,

जहा गिरा सर भैरब का वहां बना है भैरव मंदिर,

अपरम्पार है माँ की महिमा जो कटरे में आये,

माँ के दर्शन करके फिर भैरव के मंदिर जाए,

माँ शेरवालिये, माँ ज्योतावलिये,

माँ मेहरावलिये, माँ लाटावालिये,

हे माँ शेरावालिये,

माँ ज्योतावलिये,

माँ मेहरावलिये,

माँ लाटावालिये,

जय माता दी,

॥ जय हो ॥

हिंदी · Read on Bhajan Baan

Share this bhajan with your family

Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

Sponsored
Devotional partner
Advertisement

About this bhajan

Meaning, tradition and how to sing it

सुनो सुनो एक कहानी सुनो is a bhajan dedicated to Durga Ji, sung in homes, temples, and community sabhas across India.

The bhajan opens with the line "Suno suno, suno suno,", a verse devotees often recite while lighting the evening lamp or gathering for kirtan.

On this page you can read the complete lyrics in Hindi (Devanagari), Hinglish (Roman transliteration), English translation. Use the language toggle above to switch scripts, adjust the font size for comfortable reading, and save the bhajan to revisit during your next sabha or solo practice.

If you enjoy this composition, explore more bhajan bhajans below. Each one is curated to help you build a devotional reading list that suits your tradition, mood, and occasion.

More bhajans you may like

See all