
सोणा सोणा मेरा यार खाटू वाला,
प्यारा प्यारा दिलदार खाटू वाला,
लागे बनड़ा सा बाबा,
क्या कहना, क्या कहना,
तर्ज – मेरे लाड़ले गणेश प्यारे प्यारे।
देखो ऐसा सुन्दर मुखड़ा,
चाँद सूरज भी देख शरमाए,
कारे कारे मोटे नैना,
सारे भक्तों पे जादू चलाएं,
पड़े इत्तर की फुहार,
महके गजरों का हार,
पहने केसरिया बाघा,
देखो नैना मिलके इनसे,
श्याम नैनो से तीर चलाये,
बड़ी प्यारी प्यारी मुस्कन,
अरे सबको दीवाना बनाये,
करो इनकी मनुहार,
राजी होवे लखदातार,
बंधा प्रेम का धागा,
देखो नज़र नहीं लग जावे,
आज बाबा की नज़र उतारें,
मिला मौका है ‘चोखानी’,
आज बाबा को जी भर निहारें,
अर्ज़ी करता है स्वीकार,
करता कभी नहीं इंकार,
ऐसा अपना है नाता,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
