
हम छोटे है करते है पर बात बड़े ही काम की
हम छोटे है करते है पर,
बात बड़े ही काम की,
खाटू के श्याम की,
सारी दुनिया हुई दीवानी,
जिनके पावन धाम की,
तर्ज – श्याम तुम्हारे जन्मदिवस पर।
बचपन से हम सुनते आए,
जिनकी अमर कहानी,
जिनकी कृपा से चलता है जी,
सबका दाना पानी,
मेरे घर में भी आती है,
बाजरी उनके नाम की,
जिनके नाम की महिमा देखो,
सारी दुनिया गाती है,
मैं भी गर्व से कहता हूं कि,
वो हारे का साथी है,
मुझको भी तो मिली चाकरी,
उसके ही गुणगान की,
श्याम नाम ही मेरी कमाई,
श्याम नाम ही खर्चा है,
उसकी बातें करते-करते,
हो रही मेरी चर्चा है,
खाटू वाला करे पेरवी,
“सोनू ” के हर काम की,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





