
हम तो उस राधे रानी के ससुराल जाते है
Ham Laaj Sharam Ka Ghunghata Bhai Daal Jaate Hai lyrics
हम लाज शरम का घुँघटा भई डाल जाते है,
हम तो उस राधे रानी के ससुराल जाते है....
राधे रानी के चलते वृन्दावन लागे प्यारा,
राधे भक्तो की मंजिल, राधे के चरण है किनारा,
हम भजन नही राधे के भई गीत गाते है,
हमतो उस राधे रानी के ससुराल जाते है....
वृन्दावन गाँव जरा सा देखो राधे की माया,
राधे के चरण पड़ते ही सारा ब्रहांड समाया,
वो मंदिर है ये दिल से निकाल जाते है,
धन्य धन्य पीहर ही माटी,
धन्य धन्य उसका बरसाना,
अपनी ससुराल बनाने ये श्याम हुआ था दीवाना,
मस्तक पे उस माटी की रंग गुलाल लगाते है,
बनवारी करे इशारा तू चरण पकड़ ले उसके,
वो भव सागर का माझी भई पड़ा चरण में जिसके,
हम ढोल नही राधे की शहनाई बजाते है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

