
हम तो श्याम जी के श्याम जी हमारे
हम तो श्याम जी के,
श्याम जी हमारे,
अपने श्याम जी ही,
जीने के सहारे,
दुनिया का सहारा,
क्या लेना, क्या लेना,
तर्ज – तेरे होंठों के दो।
हमने तो श्याम भरोसे,
जिंदगी सारी अपनी गुजारी,
हमको चिंता क्या अपनी,
सब लेते खबर वो हमारी,
बसे मन में ही श्याम,
हमें श्याम से ही काम,
औरो से हमारा,
कहते है बात पते की,
श्याम जी से लगन वो लगाना,
मन से मंदिर की दुरी,
कोई पूछे तो दम भर बताना,
कभी होना ना उदास,
वो है तेरे आस पास,
अब डर से तुम्हारा,
अब हारे तो सब हारे,
कुछ भरोसा नहीं जिंदगी का,
रे बन्दे मत घबरा रे,
क्यों न करता भजन तू हरि का,
अब भी करले कर ना देर,
वरना होनी है अंधेर,
डूबे तो किनारा,
मन होजा श्याम दीवाना,
चाहे कुछ भी कहे ये जमाना,
‘राजू’ कहे भक्ति नगर में,
कोई धीरज ना मन का हराना,
परचा देंगे हाथों हाथ,
देंगे जीवन भर का साथ,
तोडा सा गुजारा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

