
हम पर नज़र कृपा की करना करुणामयी श्यामा प्यारी
हम पर नज़र कृपा की करना, करुणामयी श्यामा प्यारी
करुणा रस बरसाती रहना, करुणामयी श्यामा प्यारी
करे गुणगान तेरा निस दिन, नाम रस पान करे निसदिन ।
नाम की बहती गंगा में सभी इसनान करे निस दिन
यही विनती करे तुमसे, यही विनती करे तुमसे,
करुणा मई श्यामा प्यारी...
रहे हम दूर गुनाहो से, हटे ना सत्य की राहों से ।
गिरे सौ बार मगर लेकिन धिरे ना तेरी निगाहों से
कामना पूर्ण कर देना, ख़ुशी से दामन भर देना ।
शरण में आने वालो को सदा मनचाहा वर देना
सभी के कष्ट मिटा देना, सोई तकदीर जगा देना ।
बना कर ‘दास’ हमे अपना, श्री चरणों में जगह देना
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

