
हम सब पर हे सांवरे है तेरा उपकार
हम सब पर हे सांवरे,
है तेरा उपकार,
हम बार बार आते है,
हे श्याम तेरे दरबार,
तर्ज – कैसे भूलूँ सांवरे।
चमत्कार को नमस्कार है,
हमने इतना जान लिया,
तुम हो देव दयालु तेरी,
शक्ति को पहचान लिया,
हो बिच भंवर में नैया,
तुम देते पार उतार,
अनहोनी को होनी करते,
सोच ना कोई पाता है,
तेरे एक इशारे से प्रभु,
क्या से क्या हो जाता है,
तेरी कृपा दृष्टि हो जाए,
तो जीत में बदले हार,
हर दिल की आवाज यही है,
श्याम के जैसा कोई नहीं,
श्याम के दर पे जो मिलता है,
ना मिलता वो और कहीं,
तुम इतना दे देते हो,
हम जिसके ना हक़दार,
सब पर तेरा मोटा कर्जा,
कोई चूका ना पाएगा,
‘बिन्नू’ हम पर रोज रोज ये,
और भी चढ़ता जाएगा,
दिल खोल के बांटो बाबा,
तेरा बहुत बड़ा परिवार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





