
हमको तेरा सहारा, तेरे सिवा दयालु, कोई नहीं हमारा
Hamako Tera Sahaara Tere Siva Dayaalu Koi Nahiin Hamaara lyrics
हमको तेरा सहारा, तेरे सिवा दयालु, कोई नहीं हमारा।।
तर्ज – मौसम है आशिकाना।
ढूँढ़ा है सारे जग में, कोई ना तुझसा पाया ।दिल को मिली तस्सली, जब से शरण में आया ।मुझ पर कृपा ये रखना, छूटे ना दर तुम्हारा ।।
१ ।।
मैं तो भटक रहा था, नहीं राह दिख रही थी।चारों तरफ अँधेरा, कहीं रोशनी नहीं थी ।अब तो कदम-कदम पर, तेरा मिल रहा इशारा ।।
२ ।।
जब से हुआ है मेरा, तेरे दर ये आना-जाना,सब पूछने लगे हैं, मेरा भी अब ठिकाना,जिनको कभी ना भाया, लगने लगा हूँ प्यारा ।।
३ ।।
तेरे नाम का असर ये, दिखलायी दे रहा है।‘बिन्नू’ भरी सभा में, गुमनाम जिन्दगी थी,सबसे ये कह रहा है, मेरे श्याम ने उभारा ।।
४ ।।
लिरिक्स – बिन्नू जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

