
हमने तुम्हारी याद को दिल में बसा लिया है
Hamane Tumhaari Yaad Ko Dil Mein Basa Liya Hai lyrics
हमने तुम्हारी याद को दिल में बसा लिया है,
सोए हुए नसीब को फिर से जगा लिया है॥
बिगड़ी बनाने वाले हो, बिगड़ी संवार दो,
सुनते हैं जो गिरा उसे, तूमने उठा लिया है॥
दर पे तुम्हारे आ गये, अब तूम ही संभालना,
सजदे को जिन्दगी का, सहारा बना लिया है॥
ओ सांवरे ओ सांवरे, तिरछी तेरी नजर है,
मुरली की तेरी तान ने, पागल बना दिया है॥
साकी ने जाम ऐसा, हमको पिला दिया है,
दिवाना तेरा बनाके, पागल बना दिया है॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





