
हमने माना तुमने माना,
माना सबने माना,
हमने माना,
खाटू वाले श्याम का,
आया है जमाना,
तर्ज – इचक दाना बिचक दाना।
कलयुग में फैली बाबा की माया,
लाखो के दिल में बाबा समाया,
खाटू का दरबार निराला,
दुखियों का ठिकाना,
कलयुग में बाबा का डंका बजेगा,
भक्तो की मंशा पूरी ये करेगा,
खुशियों में जीना है जिसको,
इसको ना भूलाना,
सच्चे ह्रदय से जो खाटू जाए,
बाबा सभी को अपना बनाए,
‘अंकुश’ भी अब हो गया है,
बाबा का दीवाना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

