
हम जैसे दीनो पे भी,
उपकार करो श्याम,
हम आपके बच्चे है,
हमें प्यार करो श्याम,
हे जग रखवाले हे खाटूवाले।।
तर्ज – करती हूँ तुम्हारा व्रत मैं।
दुनिया से सुने है चर्चे,
तेरे दरबार के,
होते है वारे न्यारे,
जो आते है हार के,
मेरे भी वारे न्यारे,
एक बार करो श्याम,
माना के मेरे भीतर,
अवगुण की भरी है खान,
विश्वास करो मैं छोडूंगा,
मोह माया और अभिमान,
मेरे भी सपने अब तो,
साकार करो श्याम,
सुलझाते हो उलझन भी,
मुश्किल करते हो हल,
सेवा भक्ति का वर दे दो,
जीवन हो जाए सफल,
‘मोहित’ की चाहत पूरी,
इक बार करो श्याम,
भक्तों की चाहत पूरी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

