
हर ग्यारस पे दर्शन करने आएंगे ये वादा है
हर ग्यारस पे,
दर्शन करने आएंगे,
ये वादा है,
दर श्याम के जाएंगे।।
तर्ज – दिल दीवाना बिन सजना के।
खाटू की गलियों की हमको,
भा गयी पावन मिटटी,
इसी मिटटी में किस्मत हमने,
रोज़ बदलते देखी,
खाटू जाकर,
माथे इसे लगाएंगे,
हार गया जो इस दुनिया से,
श्याम है उसका साथी,
भक्तों की हर मुश्किल पहले,
श्याम से है टकराती,
हम भी अपनी,
मुश्किल उसे बताएँगे,
श्याम के दर पे राजा और,
महाराजा हाथ पसारे,
श्याम धणी लखदातारी,
सबके भरता भंडारे,
झोली भरकर,
‘शर्मा’ हम भी लाएंगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




