
हर सांस रटे तेरा नाम मेरे श्याम धणी घनश्याम
हर सांस रटे तेरा नाम,
मेरे श्याम धणी घनश्याम,
करम इतना कर दे,
होंठों पे हो तेरा नाम,
ऐ खाटू वाले श्याम,
के जब ये दम निकले,
तर्ज – चिट्ठी ना कोई सन्देश।
इतनी सी कृपा करना,
चरणों में मुझे रखना,
नादान समझ बाबा,
मेरा हाथ पकड़ रखना,
ये छोटी सी अरदास,
तू अपने रंग में आज,
श्याम मुझको रंग दे,
दुनिया के मेले में,
बस तू ही सहारा है,
मझधार फसी नैया,
बस तू ही किनारा है,
मेरे जीवन की पतवार,
है तेरे हवाले श्याम,
पार मुझको कर दे,
हारों का सहारा है,
खाटू में जो द्वारा है,
ये ‘मयूर’ भी जो गाये,
सब तेरा इशारा है,
और ‘सचिन’ खड़ा है आज,
तेरी चौखट पे मेरे श्याम,
तेरे दर्शन करने,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
