
हारे का बनता है सहारा,
बिगड़े बनाता काम,
खाटू वाला श्याम,
मेरा खाटू वाला श्याम,
दूर करे दुःख ये जीवन से,
देता सुख आराम,
कभी नहीं लौटाता खाली,
ऐसा ये दातारि है,
यही अदा तो मेरे श्याम की,
लगती सबको प्यारी है,
इसीलिए तो सबकी जुबा पे,
रहता एक ही नाम,
इस कलयुग में बज रहा है,
डंका लीले वाले का,
जिसको देखो वही दीवाना,
हुआ है खाटू वाले का,
छोटे गाँव को बनाया,
जिसने पावन धाम,
ऐसा प्यार कहीं ना मिलता,
जैसा यहाँ पे मिलता है,
खाटू आकर मुरझाया भी,
चेहरा फूल सा खिलता है,
जिसने दिया संसार को ‘कुंदन’,
प्यार का पैगाम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

