
हिमालय नगरी देखो रे भैया,
शम्भू दुनिया में मशहूर है,
कैलाशो के राजा,
जब देखा कैलाश में शिव की,
छवि सदा ही पाई है,
स्वर्ग छोड़कर गंगा मैया,
शिव की जटा में आई है,
शिव जी के चंदा से बिखरता,
हिमालयों में नूर है,
यहाँ पर उड़ते बादलों में,
शिव की झलक दिख जाती है,
यहाँ पर कुदरत पारवती,
मैया सा लाड़ लड़ाती है,
माता पिता के ऐसे प्यार से,
अब तक क्यों दूर है,
तूने राज काज सब त्याग दिया,
तूने तन में शिव को व्याप लिया,
बनकर महारानी कैलाश की,
तूने शिव के घर में वास किया,
गौरा शिव की अमर कहानी,
घर घर में मशहूर है,
देवो से भरपूर है ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

