
हे बरसाने वाली राधे हम पे किरपा बरसा दो
He Barasaane Vaali Raadhe Ham Pe Kirapa Barasa Do lyrics
हे बरसाने वाली राधे हम पे किरपा बरसा दो,
हे श्रृष्टि की सवामनी श्यामा बिगड़ी बात बना दो ,
देख लिया अजमा के जहां को कोई नही है मेरा
देख मेरी बद हाली मुझसे अपनों ने मुह फेरा,
दर दर का ठुकराया हु मैं चरण कमल में पधारो,
तन की उजली मन की खाली है ये दुनिया सारी
जिस पे किया विश्वास उसी ने छुरी पीठ पे मारी,
हार गया हु लड़ते लड़ते तुम चाहो तो जीता दो,
करुनामाई ममता मई श्यामा हाथ पकड़ लो मेरा
मुझ निर्धन निर्बल बेबस को अब है सहारा तेरा
किरपा मई अपनी किरपा का सिर पे हाथ फिर दो,
किस्मत की चाभी तो श्यामा हाथ में है तुम्हारे
कब तक रोयेगे तड़फे गे हम किस्मत के मारे,
अर्ज करे कर जोड़ दास ये इतना तो बतला दो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

