
हे लाड़ली तेरा बरसाना प्यारा
हे लाड़ली तेरा बरसाना प्यारा,
बरसाना प्यारा मोहे प्राणो से प्यारा,
जग में और न कशू सुहाए बरसाना मन भाये,
जब से तेरी लगन लगी दिल राधे राधे गाये,
सच बोलू तो नाम ये मेरे जीवन का सहारा,
बरसाने के कण कण में है तेरी लीला समाई ,
भाव भिभोर हो जिसने देखि झलक उसी ने पाई,
तेरी किरपा हो जिसपर श्यामा करता वही नजारा,
ईशा शेष यही बस मेरी बन जाऊ शयामा दासी,
गोपाली पागल तुम चरनन की सेवा की प्यासी,
बरसाने पर हो नोशावर कान्हा भी दिल हारा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

