
हे श्याम तेरे चरणों में
हे श्याम तेरे चरणों मे, हम सर को झुकाते हैं,
तेरी दया से बाबा, हम तो खुशी मनाते हैं,
तु भक्तों का रखवाला,
बाबा तु है दीनदयाला,
सारी दुनियां में बाबा, है तेरा बोलबाला,
तेरी दया का बाबा, गुणगान करते हैं,
तेरी दया....
जिस पर हो तेरी छाया,
उसका क्या कोई बिगाडे,
जब जब भी भीड पडी तो, तु आ जाता है आडे,
जब और ना कोई आये, तो श्याम आते हैं,
तुने जो दिया हे दाता
क्या उसका मोल चुकाऊं
एक और महर तु करना, तेरे चरणों में रम जाऊं
कभी दुर ना करना खुद से, तेरी किरपा चाहते हैं
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



