
है चाँद से ज्यादा सोना मेरा श्याम सलोना
है चाँद से ज्यादा सोना,
मेरा श्याम सलोना,
मन लूट के ले गया मन मोना,
लट घुँघराली काली काली,
बातें सारी जादूवाली,
कर गया जादू टोना,
है चाँद से ज़्यादा सोणा,
अंखियों से बातें करता है,
अधरों से कुछ बोले ना,
बाँध लिया बंसी की धुन से,
अब ये बंधन खोले ना,
देखूं तो मुस्काए,
पकडूं तो हाथ ना आए,
मेरे दिल से निकल ना जाए कहीं,
हाथों से फिसल ना जाए,
मक्खन का मक्खन का,
मक्खन का लगता लोना,
आगे आगे चले साँवरा,
पीछे पीछे डोलूँ मैं,
बैठे दो पल पास मेरे तो,
बात जिया की बोलूँ मैं,
छोड़ूँ ना हरजाई,
मिल जाए जो तेरी कलाई,
ऐसे कैसे जाने दूं,
तू है जन्मों की कमाई,
मिल जाए मिल जाए,
मिल जाए तो फिर नही खोना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

