
होली है रंग बिरंगी खेले हैं बाल बजरंगी
Holi Hai Rang Birangi Khele Hain Baal Bajarangi lyrics
होली है रंग बिरंगी, खेले हैं बाल बजरंगी
मन ही मन हार्शायी,है अंजना माई,
की होली खेले बजरंगी
नल नील आए दधिमुख भी आए,
अंगद ले आये सब संगी, के होली खेलें बंजरंगी
बाली काका किष्किन्धा से आए, सुग्रीव जामवन्त भी संग में हैं लाए
मची है भारी हुड़दंगी, के होली खेलें बजरंगी
वैकुंठ से हरि विष्णु हैं आए, महादेव कहें आए हम भी ,
धूम धूसर से सूरज है धूमिल, रोशनी हुई मद्धम भी
श्री राम जी को भोग लगाते
भोग लगाते और खुद पी जाते
जो आज घोंटी है भंग भी
अयोध्या में हैं राम मुसकाते, भाइयों संग होते मगन भी
प्रवीण राय
शिकागो, अमेरिका
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


