
अख्खियाँ खोल राम को देख
तेरे मिट जाएं सारे कलेश ॥
अख्खियाँ खोल राम को...
यह बंगला तेरा किस से बनाया ॥
बिन माटी बिन रेत
यह बंगला माटी का बना है ॥
ईट लगी ना एक
यह बंगला तेरा किस ने बनाया ॥
किस ने लिख दिए लेख़
यह बंगला मेरा राम ने बनाया ॥
माता ने लिख दिए लेख़
इस बंगले में दीपक जलता ॥
बिन बाती बिन तेल
इस बंगले में नौ दरवाज़े ॥
दसवां खोल के देख
इस बंगले की चौंसठ पौड़ी ॥
इक्क इक्क चढ़ के देख
ढह गया बंगला बिखर गई पौड़ियां ॥
हो गई बालू रेत
इस बंगले के तीन है मालिक ॥
ब्रह्मा विष्णु महेश
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



