
जमाने में ममता की कीमत न होती,
अगर मां न होती अगर मां न होती,
बच्चों के जीवन में खुशियां न होती,
दुनियां में ममता की पहचान मां है,
मां से ही पैदा ये सारा जहां है,
मानव के जीवन की जलती न ज्योति,
नौ मास अपने उदर में छुपाया,
लगाकर कलेजे से दूध पिलाया,
सुखे में सुलाकर खुद,सूखे में सोती,
गमे हाल दिल का कहे हम तो मां से,
करेंगे न शिकवा कभी झूठे जहां से,
बच्चो के दिल में मां की धड़कन न होती,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



