
अगर मैया तेरी,
किरपा ना होती,
गरीबों को दुनिया,
जीने का देती,
अगर मईया तेरी,
तर्ज – तुम्ही मेरे मंदिर।
दर दर फिरता,
मैं तो मारा मारा,
तू जो ना देती,
मैया सहारा,
माँ तू सच्चे दिल से जो,
साथ ना देती,
युगो युगो से माँ तू,
ममता लुटाए,
रोते हुओं को,
पल में हंसाए,
तू जो अम्बे रानी,
दयालु ना होती,
अगर तुम ना भरती,
दीनो की झोली,
ना मनती कभी उनके,
घरो में दिवाली,
सर पे रख के हाथ माँ जो,
खड़ी तू ना होती,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

