
Aage Bajrangi Nache
आगे बजरंगी नाचे
पीछे भैरव झूम झूम नाचे
सिंघ पे सवार हुई दुर्गा भवानी
दोनों के बिच सजी मूरत सुहानी
आगे बजरंगी….
लाल लाल सिंदूर तन में लगाना
जी बजरंगी बाला
मन में रखे ना जरा भेद भैरवजी
तन है जो काला
काली लंगोटी में भैरव सुहाए
लाल लंगोटा हनुमान भाए
ऊँची ऊचाई उड़े झूमे कूदे है
बजरंगी बाला
स्वान पे करते सवारी जो
देखो जी भैरव निराला
गोल गोल बजरंगी गदा घुमाये
भैरव के हाथो में मुघधर सुहाए
मैया की मढिया में आगे बिराजे है
पीछे है भैरव का मंदिर मनोहर जो
फल देने वाला
ध्वजा चढ़ाके लो बजरंग मनाये
सेंदुर तेल दियो भैरव चढ़ाये
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

