
देखो दरबार सजा है निराला,
आएगा बाबोसा चुरू वाला,
माता छगनी का प्यारा लाला,
आयेगा बाबोसा चुरू वाला।।
तर्ज – मनिहारी का भेष बनाया।
भक्तो बोलो एकबार,
जय श्री बाबोसा सरकार,
खोलो दिल के दरवाजे का ताला,
बस एक ही आस,
रखो पक्का विश्वास,
दर्शन पायेगा किस्मतवाला,
करो मिलकर पुकार,
एक नही सो सो बार,
फिर ये रोके न रुकने वाला,
विनती सुनकर जरूर,
दौड़ा आयेगा हुजूर,
दर से खाली किसी को न टाला,
देगा बिगड़ी संवार,
हमको है एतबार,
रेखा किस्मत की बदलने वाला,
‘दिलबर’ है जो ‘अपेक्षा’,
करले थोड़ी प्रतिक्षा,
तुझे दर्शन है होने वाला,
गायिका – अपेक्षा पामेचा।
लेखक / प्रेषक – दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





