
आओगे जब तुम ओ साँवरे
आओगे जब तुम ओ साँवरे
दिल के द्वार खुलेंगे, आँखों में आंसू
आँखों में आंसू, इंतजार के
तुमसे कब हम मिलेंगे
दिल के द्वार खुलेंगे
असुँअन से चरण पखारूँगा
दिल की नज़र से निहारूंगा
क्या मैं करूँ अर्पण तुझको
तन मन तुम पर वारूँगा
पूजा तेरी, जानू नहीं,
कैसे करूँ, आँखों में सपने
आँखों में सपने हैं दीदार के,
बाहों में झूला झुलाऊँगा
दरबार तेरा लगाउँगा
आसन नहीं है मखमल का
पलकों पे तुझको बिठाऊंगा
सेवा तेरी, जानू नहीं
कैसे करूँ, लब भी हैं सूखे
लब भी है सूखे, तुम्हे पुकार के
सब तुम्हे फूलों से सजाते हैं,
खुशबू से तुझे महकाते हैं
मेरे जैसे दीवाने तो
भजनो से तुझे रिझाते हैं
दौलत मेरी, है बस यही,
मेरे प्रभु , सोनू सुनाये
सोनू सुनाये गीत प्यार के
तुमसे जब हम मिलेंगे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




