
आओ भोले भंडारी,
देखूं कबसे राह तेरी,
तेरी इंतजारी में,
प्यासी है निगाह मेरी,
आओ भोले भण्डारी,
तर्ज – तेरे जैसा यार कहाँ।
देखा है मैंने जबसे,
बाबा तुम्हारा मुखड़ा,
उस दिन से दिल हमारा,
रहता है उखड़ा उखड़ा,
तेरी गहरी आँखों में,
डूबने की चाह मेरी,
अर्जी पे गौर करना,
अवगुण भुला के सारे,
मैं हूँ तुम्हारा बेटा,
तुम जगत पिता हमारे,
पिताजी के नाते से,
करो परवाह मेरी,
नंदी पे चढ़के आओ,
महादेव डमरू धारी,
पलके बिछाके तेरा,
स्वागत करे ‘अनाड़ी’,
‘हर्ष’ तेरा दीवाना,
मांगे है पनाह तेरी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



