
आ गई मेरी माँ की सवारी,
संग बजरंगी भैरव बलकारी,
आओ माँ के दर्शन करो बारी बारी,
आज जागे गी किस्मत हमारी,
माँ की चूरनी में चाँद तारे है,
रंग इन्दर धनुष के सारे है,
लाल चमके है लाल बिंदियां में कण में कोहिनूर धारी है,
फूल जैसे माँ के पाँव बड़े प्यारे है,
इन्ही पाओ तले बहते सुरो के धारे है,
मौज करते है माँ के पुजारी,
टोल दो माँ को आज फूलो में,
झुलाओ भावना के झूलो में,
भाव भक्तो के तोल लेती है खोट शामिल न हो असूलों में,
उंगलियों पे ये माँ सबका हिसाब रखती है,
सब के कर्मो की नजर में किताब रखती है,
है इसी बात में बात सारी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


