
आजा रे आजा श्याम आजा
तेरे प्रेमी प्रेम में झूम रहे,
कीर्तन में तुझको ढूंढ रहे,
तेरा गूंज रहा जयकारा,
हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा
तु हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा
आजा रे आजा श्याम आजा, आजा रे आजा ।।
ओ कलयुग के राजा, नीले पे होके आ जा
तेरे भक्त बड़े अलबेले हैं
घर-घर कीर्तन के मेले हैं
तेरा तो एक ही नारा –
जो किस्मत लिखते हैं, भगवान कहलाते हैं
जो किस्मत को बदले, मेरे श्याम कहलाते हैं
तु ही नौका, तु ही दरिया,
तु ही तो है किनारा –
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


