
ऊँचे पहाड़ो वाली मैया तेरी जय जयकार ,
जय हो…….
आज हमारे घर में मैया का जगराता है,
जिसको माँ ने बुलाया वो ही चला आता है,
चौकी माँ की सजी है ज्योति माँ की जगी,
हाँ माँ की जगी,
मन मे श्रद्धा लिये भीड़ दर पे है लगी,
हाँ माँ की लगी,
झोलिया भरने वाली माँ,
झोलिया भरने वाली जगत की दाता है,
हो.. आज हमारे घर में मैया का जगराता है.......
ढोल मजीरा बाजे दर पे धूम मचे,
हा धूम मचे,
ऐसी रौनक है के स्वर्ग फीका लगे,
हाँ फीका लगे,
जयकारो में तेरे मैया,
जयकारो में तेरे ये मन रम जाता है,
हर दम तो आये नहीं ऐसी प्यारी घडी,
हाँ प्यार घडी,
दर्श दिखाने माँ आ जाए सिंह चढ़ी,
हाँ सिंह चढ़ी,
जागे में जो जागे हाँ,
जागे में जो जागे वो ही फल पाता है,
हलवा पूरी और चना माँ को भोग धरु,
हाँ भोग धरु,
चूनर श्री फल से अरदास में आपनी करू,
अरदास करू,
खुशिया इतनी पाई मैंने,
खुशिया इतनी पाई कि मन भर आता है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




